फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tigress not found in Muddy Bujurg

Bareilly News: म्यूडी बुजुर्ग में नहीं मिली बाघिन

Thu, 07 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Tigress not found in Muddy Bujurg
मीरगंज। म्यूडी बुजुर्ग एवं परचई के जंगल में दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन को चार दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। वन रेंजर संतोष कुमार मठपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम बुधवार दोपहर 11 बजे गांव म्यूडी बुजुर्ग में पहुंची।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग की, लेकिन वहां पर किसी तरह कोई पगचिह्न नहीं मिले। ग्रामीणों ने दो शावकों के साथ बाघिन होने का दावा किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति म्यूडी बुजुर्ग यासीन खां वन विभाग की टीम को अपने ट्रैक्टर से लेकर जंगल में पहुंचे। घंटों तक कॉम्बिंग कर बाघिन को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में पगचिह्न गायब हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि ग्रामीण जो पगचिह्न देख हैं वो न तो बाघिन के हैं और न ही तेंदुए के। यह पग चिह्न सियार अथवा भेड़िया के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed