फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security arrangements for Kanwar Yatra in Bareilly

सावन का पहला सोमवार: बरेली में शिव मंदिरों से लेकर रास्तों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 ट्रेनी दरोगा तैनात

Sun, 09 Jul 2023 09:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले सोमवार को लेकर मंदिरों से हाईवे तक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। एडीजी के निर्देश पर सीतापुर में ट्रेनिंग ले रहे दो सौ प्रशिक्षु दरोगा सावन के दिनों में शहर व देहात में सुरक्षा व यातायात प्रबंध संभालने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
Tight security arrangements for Kanwar Yatra in Bareilly
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन के पहले सोमवार सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक की व्यापक तैयारी की गई है। जिले में दो सौ प्रशिक्षु दरोगा और दो सौ हेड कांस्टेबल अलग से तैनात किए गए हैं। खासतौर से महिला पुलिस हर शिवालय पर रहेगी। हाईवे पर पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं, रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले सोमवार को लेकर मंदिरों से हाईवे तक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। एडीजी के निर्देश पर सीतापुर में ट्रेनिंग ले रहे दो सौ प्रशिक्षु दरोगा सावन के दिनों में शहर व देहात में सुरक्षा व यातायात प्रबंध संभालने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत दो सौ हेड कांस्टेबल भी पुलिस की मदद में रहेंगे। शहर व जिले के पुलिसबल के साथ ही पुलिस लाइन में तैनात स्टाफ व अधिकारियों की पेशी में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता केंद्र पर 24 घंटे रहेगी पुलिस 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर में बदायूं दिशा से जल लेकर कांवड़िये प्रवेश करेंगे। कई शिव भक्त गढ़ मुक्तेश्वर से दिल्ली रोड से होकर भी आएंगे। इस लिहाज से करगैना, झुमका चौराहा व सिटी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

जत्थों की सुरक्षा थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी

पूरे सावन भर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र से रवाना होने वाले जत्थों को कड़ी सुरक्षा में निकलवाएंगे। जैसे ही जत्था दूसरे थाने की सीमा में पहुंचेगा तब संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। 

उन्हें उस जत्थे को आगे के थाने की सीमा तक देखरेख करानी होगी। हालांकि जत्थों के संचालकों को भी खुराफात होने पर जिम्मेदार माना जाएगा। बावजूद ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने व किसी अन्य तरह की खुराफात की निगरानी संबंधित थाना प्रभारियों को ही करानी होगी।

सोमवार शाम तक भारी वाहनों पर पाबंदी

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिहाज से जिले से संबंधित सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही डायवर्जन के आधार पर शुरू कर दी गई है। बसों को भी थोड़ी राहत दी गई है पर ट्रक व अन्य भारी मालवाहक वाहनों को लंबे रास्तों पर होकर निकाला जा रहा है। सोमवार शाम तक डायवर्जन लागू रहेगा। फिर अगले शुक्रवार तक यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

सातों नाथ मंदिरों पर रहेंगी एंबुलेंस
शहर के सात नाथ मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस खड़ी कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी यहां आवश्यक दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed