फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger hunted female rhinoceros cub in lakhimpur kheri

गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में बाघ ने मादा गैंडा शावक का किया शिकार

Sun, 15 Mar 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tiger hunted female rhinoceros cub in lakhimpur kheri
दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज 1 को एक और झटका लगा है। शनिवार सुबह गश्त के दौरान पार्क कर्मियों को गैंडा शावक का एक शव मिला है। गैंडा शावक के शव के मिलने की सूचना पाते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शावक की गर्दन पर गहरा जख्म और शरीर पर बाघ के पंजे के निशान मिले है।

विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शनिवार सुबह पार्क कर्मियों को एक गैंडा शावक का शव बरामद हुआ। नजदीक देखने जाने पर पता चला कि इस गैंडा शावक का शिकार किसी बाघ ने किया है। पार्क कर्मियों ने इसकी सूचना दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर और फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक को दी। घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रशसन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पार्क अधिकारी और बफरजोन उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र 1 में सदा नाम की मादा गैंडा के शावक का शव मिला है। गैंडा शावक मादा है और उसकी उम्र करीब दो माह है। उन्होंने बताया कि मादा गैंडा शावक के पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट 
 प्राथमिक शव विच्छेदन रिपोर्ट के अनुसार पशु चिकित्सकों द्वारा मृत नवजात गैंडा शिशु की आयु 2 माह अवगत कराई गई है. वहीं उसकी मृत्यु का कारण किसी मांसाहारी वन्य जीव के हमले के कारण स्वास नली टूट जाने के कारण स्वास अवरुद्ध होना बताया गया है. शव विच्छेदन के समय विश्व प्रकृति के प्रतिनिधि के रूप में  रोहित रवि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed