फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tiger killed farmer in bareilly

बाघ ने खेत में चारा लेने गए किसान को मार डाला, इलाके में दहशत

Fri, 10 Jan 2020 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो बांकेगंज, (लखीमपुर खीरी)
बांकेगंज, (लखीमपुर खीरी) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
tiger killed farmer in bareilly
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

जंगल से निकले बाघ ने खेत में चारा लेने गए किसान पर हमला कर उसे मार डाला। गुरुवार सुबह उसका शव खेत से कुछ दूरी पर मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की किशनपुर सेंक्चुअरी और बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से सटे बोझवा गांव निवासी मटरू लाल (50) पुत्र चेतराम बुधवार शाम पिपरिया भूड़ स्थित खेत में चारा लेने गया था। रात भर घर न लौटने से परेशान परिवार वाले गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए और सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


वनकर्मियों ने जब तलाश शुरू की तो पिपरिया भूड़ गांव के पास मटरू लाल का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बाघ के पगचिह्न मिलने से इस बात की पुष्टि हो गई कि मटरू लाल को बाघ ने मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीओ बफरजोन दिलीप श्रीवास्तव, रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच और जांच शुरू कर दी। वनकर्मियों को बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कहा गया। थाना भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से सटे पिपरिया भूड़ गांव के पास बाघ ने चारा लेने गए किसान मटरू लाल को मौत के घाट उतारा है। वनाधिकारियों की टीम को बाघ की निगरानी में लगाया गया है। ग्रामीणों को सलाह दी है कि सतर्कता बरतें।

बाघ हमले में मारे गए किसान के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा मिले, इस संबध में मेरी डीएम से वार्ता हुई है। साथ ही तात्कालिक सहायता के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से 10 हजार रुपये परिवार को दिए जा रहे हैं।
-डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर, बफरजोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed