{"_id":"5e0a3beb8ebc3e87e577af3a","slug":"tiger-bareilly-news-bly3900164200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमलों में ग्रामीण की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमलों में ग्रामीण की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी और घौरहरा में हुईं घटनाएं, घायल अस्पताल में भर्ती
ममरी-ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए बाघ के हमलों में किसान की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बुुधेलीनानकार में सोमवार को खेत पर गन्ना छील रहे किसान लालबिहारी (65) पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे पड़ोस के खेत में खींच ले गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां अधखाया शव मिला। इधर, खेत में गन्ना छील रहे इसी गांव के रमेश पंडित (42) पर बाघ ने हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी डंडे लेकर पहुंच गए, तो बाघ रमेश को छोड़कर गन्ने के खेतों में जाकर छिप गया। गंभीर हालत में रमेश को गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, धौरहरा रेंज के गनापुर बीट में बहराइच के गिरदा गांव निवासी बालकराम गोड़िया (15) पुत्र हरिप्रसाद और दूबर (60) शाम करीब पांच बजे साथियों के साथ मवेशियों को जंगल के निकट खेत में चरा रहा था। उसी वक्त झाड़ियों में छिपे बाघ ने दोनों पर हमला कर दिया। इससे बालकराम और दूबर जख्मी हो गए। चीखने पर पास ही मौजूद उसके साथी शोर मचाते हुए लाठियां जमीन पर पटकने लगे, इससे घबराकर बाघ दोनों को छोड़ कर जंगल मे घुस गया। साथियों ने इसकी सूचना परिवारीजनों, ग्रामीणों और वन विभाग को दी। बालकराम और दूबर को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया है।