फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger attack in Khiri

बाघ का हमला.. मारे गए बालक के परिवार को राहत, गांव में दहशत

Wed, 16 Sep 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
tiger attack in Khiri
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देती वन कर्मियों की टीम। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज/धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के धौरहरा रेंज की गनापुर बीट से सटे थाना ईसानगर क्षेत्र के चमरन पुरवा, गौढ़ी चकदहा गांव में सोमवार रात बाघ के हमले में बालक की मौत के मामले में मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में दस हजार रुपये दिए। इधर, बाघ के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।
विज्ञापन

सोमवार की रात बाघ ने पुतान के बेटे बृजेश (12) पर हमला कर दिया था और बाद में उसे खींच कर गन्ने के खेत में ले गया। तलाश करने पर उसका अधखाया शव बाद में मिला था। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव मिलने वाले स्थान और वहां मिले पगचिह्नों का अध्ययन किया। वन कर्मियों का कहना था कि पगचिह्न बाघ या तेंदुए के नहीं है। जबकि ग्रामीणों ने दावा किया हमला बाघ ने ही किया था। बाद में वन कर्मियों ने मृतक बालक बृजेश के पिता पुतान को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए और अपनी जांच में जुट गए।
विज्ञापन

वन कर्मियों की टीम घटनास्थल पर रवाना की गई है। मौके पर मिले पगचिह्न स्पष्ट न होने से यह कहना मुश्किल है कि बालक की मौत किस वन्यजीव के हमले मेें हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed