फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thug company's car sold to NSG commander

Bareilly News: एनएसजी कमांडर को बेची ठग कंपनी की कार

Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Thug company's car sold to NSG commander
हरियाणा के मानेसर कैंप में है तैनाती, बैंक प्रबंधक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन




बरेली। मोटे मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी की कार को शातिरों ने एनएसजी कमांडर को बेच दी। कार चोरी होने के बाद कमांडो को धोखाधड़ी का पता चला। कमांडो ने चार लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई है।



अमोल कुमार एनएसजी टीम के कमांडर हैं और इस समय हरियाणा मानेसर कैंप में तैनात हैं। पंचकूला निवासी अनुराग मिढ़ा और सोनीपत के गांव जटवारा निवासी विक्रांत खत्री ने कार बेचने के लिए अमोल से संपर्क किया था। दोनों ने बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक सिविल लाइन शाखा बरेली ने किस्त जमा न करने के कारण मैसर्स श्री गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की कार जब्त कर ली है। बाजार से सस्ते दाम पर यह कार दिलवा देंगे। अनुराग ने अमोल से 8,61,760 रुपये ले लिए। शातिरों ने जनवरी 2020 में एसीजेएम प्रथम बरेली के आदेश पर कार रिलीज करवाकर अमोल को दे दी।
विज्ञापन


कुछ दिनों में कार को अमोल के नाम ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। अमोल ने कार का बीमा भी करा लिया। 2021 में कार गुरुग्राम से चोरी हो गई। अमोल ने बीमा कंपनी में क्लेम के लिए आवेदन किया तो उनके नाम पंजीकरण न होने से आवेदन खारिज कर दिया गया। अमोल ने अनुराग, विक्रांत, कोटक महिंद्रा बैंक सिविल लाइन शाखा के कर्मचारी दीपक और बैंक प्रबंधक से नुकसान की भरपाई के लिए कहा। इन लोगों ने भरपाई करने से मना कर दिया। नोटिस भेजा तो उसका भी जवाब नहीं दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

कंपनी ने बरेली में किया है 300 करोड़ रुपये का घोटाला

बेची गई कार जिस मैसर्स श्री गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम दर्ज है, वह कंपनी बरेली में निवेशकों को 300 करोड़ रुपये का चूना लगा चुकी है। कंपनी के एमडी के लग्जरी कारों का काफिला था। इस मामले में शातिरों ने न्यायालय से कंपनी की कार रिलीज करवाकर कमांडर को बेच दी। न्यायालय जब गाड़ी रिलीज का आदेश करता है तो गाड़ी को बेचने और खुर्द बुर्द करने से रोकने के लिए आदेश में शर्तों का जिक्र करता है। शातिरों ने न्यायालय के आदेश को अनदेखा कर गाड़ी कमांडो को बेच दी। कोतवाली पुलिस न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed