{"_id":"68d368aa0e1c3367080b1286","slug":"three-youths-seriously-injured-as-bike-collides-with-barricade-in-bareilly-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमिश्नर कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमिश्नर कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल
Wed, 24 Sep 2025 09:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:12 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कमिश्नर कार्यालय के पास मंगलवार रात हादसा हो गया। यहां यूनिपोल लगाने के लिए डिवाइडर के दोनों ओर की गई बैरिकेडिंग से बाइक टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक करीब बीस मीटर दूर गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर है। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार रात सवा बारह बजे हार्ले डेविडसन बाइक सवार तीन युवक सर्किट हाउस चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जा रहे थे। कमिश्नरी के सामने डिवाइडर पर यूनिपोल लगाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोहे के पाइप लगाकर की गई बैरिकेडिंग से तेज रफ्तार बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में नाम-पहचान छिपाकर चल रहा था ढाबा, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने संचालक को पकड़ा
विज्ञापन
रफ्तार इतनी तेज थी कि बैरिकेडिंग से टकराने के बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे तीनों युवक करीब 20 मीटर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर चौकी चौराहा प्रभारी नितिन राणा पहुंचे और तीनों को अस्पताल भिजवाया। तीनों की हालत गंभीर है। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस इनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।