फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three year old girl died after falling on barbed wire while going to the toilet in Bareilly

Bareilly News: घर में नहीं बना था शौचालय... खेत में गई तीन साल की बच्ची, कंटीले तारों पर गिरकर मौत

Tue, 22 Oct 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 05:33 PM IST
सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई। घर में शौचालय न होने के कारण बच्ची अपने बड़े भाई के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। लौटते समय उसका पैर फिसल गया और कंटीले तारों पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।   

विज्ञापन
three year old girl died after falling on barbed wire while going to the toilet in Bareilly
मासूम देवकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर पैर फिसलने से कंटीले तारों पर गिरी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सोमवार शाम को अपने पांच साल के बड़े भाई के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। लौटते समय हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव नितोई निवासी कालीचरन की पत्नी प्रीति ने बताया कि उनके घर पर शौचालय नहीं है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे तीन वर्षीय पुत्री देवकी अपने बड़े भाई दीपक के साथ तालाब के पास शौच के लिए गई थी। लौटते समय पैर फिसलने की वजह से कंटीले तारों पर गिरकर वह गंभीर घायल हो गई। दीपक ने घर लौटकर जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया... मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


देवकी की आंख पर गंभीर चोट लगी। चेहरा भी कई जगह से कट गया। उसे घर लाकर डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को रामगंगा नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आवेदन करने के बाद भी नहीं बना शौचालय
हादसे के बाद ग्रामीणों में चर्चा रही कि अगर घर में शौचालय होता तो शायद बच्ची की जान न जाती। देवकी की मां प्रीति ने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया है। अब तक कोई मदद नहीं मिली। घर पर शौचालय न होने की वजह से बाहर जाना मजबूरी है। 

इस बारे में जब ग्राम प्रधान चेतना से बात की गई तो उनका कहना था कि परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। इस वजह से परिवार को शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक मदद नहीं मिल पाई। कुछ समय पूर्व आवेदन मिलने पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही शौचालय बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed