फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three superfast trains will now run as mail-express trains

Railway News: अब मेल-एक्सप्रेस के रूप में दौड़ेंगी तीन सुपरफास्ट ट्रेनें, समय सारिणी में किया जाएगा बदलाव

Sat, 31 Jan 2026 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jan 2026 06:38 PM IST
सार

तीन सुपरफास्ट गाड़ियों का संचालन अप्रैल से मेल-एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। ये तीनों गाड़ियां बरेली से होकर गुजरती हैं। रेलवे ने तीनों के नए नंबर जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Three superfast trains will now run as mail-express trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बरेली होकर गुजरने वाली तीन सुपरफास्ट गाड़ियां अप्रैल से मेल-एक्सप्रेस के रूप में दौडेंगी। रेलवे ने इन गाड़ियों का नंबर बदल दिया है। समय सारिणी में भी कुछ बदलाव किया जाएगा। 14 अप्रैल से गाड़ियों का संचालन नए नंबर से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


देहरादून-हावड़ा और जम्मूतवी-हावड़ा के बीच चलने वाली यह सुपरफास्ट गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहती हैं। ऐसे में रेलवे ने इनको सुपरफास्ट के स्थान पर मेल-एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। सुपरफास्ट के स्थान पर मेल-एक्सप्रेस के रूप में इन गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद किराया भी कुछ कम हो जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा नंबर
12327-28 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
12369-70 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
12331-32 हावड़ा-जम्मू हिमगिरि एक्सप्रेस

नए नंबर
13035-36 हावड़ा-देहरादून, उपासना एक्सप्रेस
13037-38 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
13041-42 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed