{"_id":"67a27ad74f0266d1150d82ea","slug":"three-stray-animals-died-after-being-hit-by-a-train-bareilly-news-c-400-1-ala1001-253-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर तीन छुट्टा पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर तीन छुट्टा पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज।
मंगलवार तड़के आनंद बिहार से मोतिहारी जा रही बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर तीन छुट्टा पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। इस दौरान ट्रेन करीब 41 मिनट तक खड़ी रही।
पशुओं के शरीर के टुकड़े ट्रेन के पहियों में फंस गए, जिन्हें रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान जितेंद्र कुमार ने गैंगमैन, कीमैन व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन को कई बार आगे पीछे करवा कर मृत छुट्टा पशुओं के शवों को ट्रेन के पहियों से निकलवाकर ट्रैक से हटवाया।
राष्ट्रीय हनुमान दल के विनोद गोस्वामी ने नगर पंचायत व एसडीएम आंवला को सूचना दी। नगर पंचायत ने तीन पशुओं के शवों को गड्ढा खोदकर दफन करवा दिया। चौथे घायल छुट्टा पशु को रामगंगा की एक गोशाला में शिफ्ट कर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक आईके झा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर छुट्टा पशुओं के आ जाने से घटना हुई। लोगों का कहना है कि बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के आसपास हर समय छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। रेलवे की ओर से इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है। संवाद