{"_id":"6665629dd61888b29c0f31e8","slug":"three-smugglers-of-cow-slaughter-gang-arrested-in-encounter-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 02:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:06 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का कटान करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
एक तस्कर के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर कटान करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर के पैर में गोली लगी। तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात पौने दो बजे बीजामऊ के पास कुछ लोग घुमंतू गोवंशीय पशुओं का कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें ललकारा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाने के मोहल्ला हबीबुल्ला निवासी सगीर के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सगीर के साथ ही बारादरी थाने के मोहल्ला कोट निवासी तस्कर नईम और फहीम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कोट निवासी सलीम, हबीबुल्ला मोहल्ला निवासी फुरकान व बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी कामिल फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुछ लोग कार से साथियों को देहात में छोड़ आते थे। वह घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर खेत में काटकर मांस निकाल लेते थे। सूचना पर साथी गाड़ी लेकर आ जाते थे। ये लोग मांस भरकर बरेली लाते और बेच देते थे। यहां सभी लोग आपस में रुपये बांट लेते थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन