{"_id":"695d7a01460bfdabb0090235","slug":"three-schoolgirls-went-missing-did-not-reach-home-even-on-the-second-day-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3161-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल गई तीन छात्राएं लापता, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल गई तीन छात्राएं लापता, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची घर
विज्ञापन
तीनों की साइकिलें अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा गांव के निकट मिली
गुलड़िया। थाना सिरौली के एक ही गांव की स्कूल गईं तीन छात्राएं लापता हो गई हैं। तीनों छात्राएं दूसरे दिन मंगलवार को भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। घटना के बाद से परिजनों ने तहरीर दी है।
परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि पुलिस चौकी बड़ागांव के एक गांव की तीन छात्राएं लभारी के एक कालेज में पढ़ती हैं। इसमें दो सगी बहनें हैं। तीसरी रिश्ते की बहन है। रोज की तरह सोमवार को तीनों छात्राएं कालेज जाने को कह कर घर से एक साथ निकलीं थीं। जब वह शाम तक कालेज से वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। दो दिन खोजन के बाद तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार शाम को परिजन तहरीर देने थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि तीनों छात्राओं की साइकिलें अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा गांव के निकट सड़क किनारे पड़ी मिली है। इससे पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ गई है। संवाद
--
घटना सोमवार की है। परिजन मंगलवार को भी तलाश करते रहे। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- विनोद कुमार, थाना प्रभारी, सिरौली