फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three rampur locals died in a road accident in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: सड़क किनारे खड़ी कंपाइन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत 

Fri, 27 Nov 2020 02:38 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अल्हागंज (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्हागंज (शाहजहांपुर) Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Nov 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Three rampur locals died in a road accident in Shahjahanpur
खाई में पलटी कंपाइन - फोटो : अमर उजाला

मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अल्लागंज इलाके में ठिंगरी गांव के पास रोड किनारे खड़ी कंपाइन में सामने से लोहा भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कंपाइन ठीक कर रहे तीन लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। तीनों लोग रामपुर के कैमरी इलाके के रहने वाले थे। अल्हागंज पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अमर सिंह (40), गुड्डू (43), भूरा (35) और कैमरी थाना क्षेत्र के ही टीला मालन खां निवासी चालक इफ्तखार धान की कटाई करने कन्नौज गए थे। गुरुवार रात चारों कंपाइन लेकर अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब छह बजे फर्रुखाबाद-मीरानपुर कटरा हाईवे पर अल्हागंज थाना क्षेत्र में ठिंगरी गांव के पास पहुंचकर उनकी कंपाइन खराब हो गई। तभी रोड किनारे कंपाइन खड़ी करके अमर सिंह, गुड्डू और भूरा ठीक करने लगे। चालक इफ्तखार अलग खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मीरानपुर कटरा की तरफ से आए लोहा भरे ट्रक ने खड़ी कंपाइन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कंपाइन करीब 100 मीटर खिंचाने के बाद रोड से नीचे जाकर खाई में पलट गई। कंपाइन ठीक कर रहे अमर सिंह, गुड्डू ओर भूरा की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद चालक इफ्तखार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए और ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटा। ट्रक चालक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अल्हागंज पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed