फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people killed in conflict between two groups over land dispute in Bareilly

Bareilly News: कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोगों की मौत

Wed, 11 Jan 2023 07:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 07:48 PM IST
सार

बरेली जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
three people killed in conflict between two groups over land dispute in Bareilly
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी और फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बदायूं से सटी रामगंगा कटरी के गांव गोविंदपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार शाम दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। एडीजी, आईजी और एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर कई थानों के फोर्स के साथ कटरी और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग कराते रहे। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर प्रधान और सरदार परमवीर सिंह के गुटों में चल रही पुरानी अदावत में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे फिर खूनी संघर्ष हो गया। रामगंगा पार गोविंदपुर गांव में करीब एक हजार बीघा भूमि पर खेती को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद है। इसमें से करीब पांच सौ बीघा जमीन को परमवीर पक्ष अपना बताता है। इसमें से दो सौ बीघा जमीन पर जोत को लेकर दोनों गुटों में ज्यादा रस्साकशी है। 

विज्ञापन

25 हथियारबंद लोगों के साथ आया था सुरेश 

इसी जमीन पर परमवीर गुट के लोग गन्ने की फसल काट कर रहे थे। तभी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान रामगंगा में स्टीमर से करीब 25 हथियारबंद लोगों को लेकर आया। दोनों पक्षों में तकरार के बाद खेतों में ही फायरिंग शुरू हो गई। इसमें परमवीर पक्ष के परमेंद्र और देवेंद्र की गोलियां लगने से मौत हो गई। फायरिंग में सुरेश गुट का गुल मोहम्मद उर्फ गोलू भी मारा गया। वह बदायूं के उझानी का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

बदायूं से भी बुलाया फोर्स

परमवीर गुट के सुरेंद्र घायल हुए हैं, जबकि फरार सुरेश प्रधान के भी घायल होने की बात कही जा रही है। देरशाम एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वहां अधिकारियों ने फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश कराई। आंवला सर्किल के थानों के फोर्स के साथ बदायूं जिले के दातागंज सर्किल की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। बदायूं के उझानी स्थित सुरेश प्रधान के आवास पर पुलिस भेजी गई। रात में तीनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed