फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people including a woman who raised slogans in support of Pakistan were sent to jail

Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली महिला समेत तीन को भेजा जेल

Tue, 08 Jul 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman who raised slogans in support of Pakistan were sent to jail
फरीदपुर। साहूकारा बाजार में ताजिये रखने के दौरान दुकान में तोड़फोड़ करने और पुलिस के सामने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की आरोपी मोबीना, अनस और नाजिम को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमे में लूट की धारा और एक आरोपी का नाम भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद दरोगा जसवीर सिंह ने कस्बे के ही अनस, अलतमस, सलीम आढ़ती के छोटे बेटे, मोबीना उर्फ छोटी बहन और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मुकदमे में लूट की धारा बढ़ाई गई है। अज्ञात आरोपियों में से एक की पहचान कस्सावान निवासी मुजबाउल हक के रूप में हुई है। मुकदमे में नाम बढ़ाकर उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा में रविवार को ताजिया रखने वाली जगह के पास दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था। पुलिस के सामने ही मोबीना उर्फ छोटी बहन ने बाजार लूटने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपियों के साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए वहां से चली गई थी। शाम को महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed