फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three pairs of summer special trains will be operated from May to July

Bareilly News: मई से जुलाई तक तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Sat, 26 Apr 2025 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Apr 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of summer special trains will be operated from May to July
बरेली। भीषण गर्मी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें ऋषिकेश, गोरखपुर, नई दिल्ली और रक्सौल के बीच चलाई जाएंगी। ट्रेनें बरेली जंक्शन पर भी रुकेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इन ट्रेनों को आठ मई से 13 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूची के अनुसार ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच 04304/03 आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 10-10 फेरों के लिए चलेगी। ऋषिकेश से 10 मई से 12 जुलाई तक संचालित होने वाली समर स्पेशल ट्रेन दिन में 3:20 पर रवाना होकर बरेली जंक्शन पर रात 8:46 तो अगले दिन सुबह 6:20 पर गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह 11 मई से 13 जुलाई तक वापसी में गोरखपुर से सुबह नौ बजे चलकर जंक्शन पर शाम 7:12 बजे तो रात 12:55 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह.दिल्ली से रक्सौल जाने वाली 04026 त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस आठ मई से 10 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन रात 11:05 बजे रवाना होकर भोर में चार बजे जंक्शन तो अगली रात सात बजे रक्सौल जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल से 04025 नंबर ट्रेन नौ मई से 11 जुलाई तक चलाई जाएगी। रक्सौल से यह ट्रेन रात 10 बजे रवाना होकर दिन में 12:30 बजे बरेली जंक्शन तो शाम को 5:45 पर दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04022/21 नौ मई से 12 जुलाई तक नई दिल्ली से दिन में दो बजे रवाना होकर शाम 7:20 पर बरेली जंक्शन अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से सुबह सात बजे ट्रेन रवाना होकर 5:33 पर बरेली जंक्शन तो रात 11:10 पर नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed