फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three more Corona positives came in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में तीन और कोरोना पॉजिटिव आए

Mon, 22 Jun 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three more Corona positives came in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। रविवार को जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मामले सामने आ गए। नए पॉजिटिव लोगों में एक हथौड़ा बुजुर्ग और दो निगोही क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को तीन और कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें विकास खंड भावलखेड़ा के गांव हथौड़ा बुजुर्ग में 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। महिला इससे पहले पॉजिटिव पाए गए अधिवक्ता के परिवार की है। अधिवक्ता के संपर्क में आने से ही संक्रमित बताई गई है। महिला की जांच रिपोर्ट आने पर उसके आसपास का एरिया सैनिटाइज करा दिया गया। सभी से घर में रहने की ही अपील की गई है, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। महिला का सैंपल 19 जून को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

उधर, निगोही क्षेत्र के गांव कुदिरना में दो सगे भाइयों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें एक 27 साल का है और दूसरा 38 साल का है। दोनों 13 जून को हरियाणा से घर आए थे। उनका सैंपल 19 जून को लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुलेगी जजी कचहरी
हथौड़ा बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता के 18 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को जिला जज के आदेश पर कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि कचहरी का कंटेंन्मेंट जोन से कोई लेना-देना नहीं है। संक्रमित व्यक्ति के कारण संबंधित ऑफिस और परिसर को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया था। वहीं, एहतियातन रविवार को भी कचहरी के पास के रास्ते बंद रखे गए।
रविवार को जिले में कोरोना के तीन और कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। तीनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 97 हो गई है, जिसमें 46 मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं।

- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
कंटेन्मेंट जोन में आया मोहल्ला बीवीजई हद्दफ
शनिवार को नगर के मोहल्ला बीवीजई हद्दफ में एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह एरिया रविवार को कंटेन्मेंट घोषित कर दिया गया। युवक 13 जून को दिल्ली से आया था और उसका सैंपल 18 जून को जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को नगर निगम की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज कर ढाई सौ मीटर का एरिया बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। साथ ही गलियों में आवागमन रोकने को पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed