बरेली में मुठभेड़: पुलिस ने पैरों में गोली मारकर तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पकड़े गए
तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में रविवार तड़के चार बजे मनौना कसूमरा रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मनौना कसूमरा के बीच चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने फायर कर दिया।
ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते जवाबी कार्रवाई में फायर किया। मुठभेड़ के दौरान आंवला कस्बा निवासी संजय यादव, राहुल यादव और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार बदमाशों में उस्मान हमले के मामले में वांछित था। उसने आंवला के प्रगति नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी योगेश कुमार पर हमला किया था। योगेश को गंभीर चोट आई थी। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं संजय यादव और राहुल यादव के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।