{"_id":"6a456586f67ba18b40060aaa","slug":"three-members-of-a-bike-theft-gang-arrested-search-on-for-two-others-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106372-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Thu, 02 Jul 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को वन विभाग तिराहा पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें शीशगढ़ के गांव ढकिया के लखविंद और गांव कुंडारा के विपिन व शिवा शामिल हैं। उनके पास से चोरी की गईं सात बाइकें बरामद की गई हैं। इनमें अन्य राज्यों की बाइकें भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए सदस्यों की निशानदेही पर उनके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शीशगढ़ क्षेत्र से 27 जून को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वाहन चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत वन विभाग तिराहा पर मंगलवार को चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 12 चाबियों का गुच्छा मिला। उन्होंने अपनी पहचान शीशगढ़ के गांव ढकिया के लखविंद और गांव कुंडारा के विपिन व शिवा बताई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करते हैं। उनके गिरोह में पांच सदस्य हैं। दो साथी रेकी और आसपास निगरानी करते हैं, जब्कि अन्य तीन बाइक चोरी करते हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने अन्य छह बाइकों के नंबर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) पर चेक किए। पता लगा कि शेष बाइकें अन्य जिलों और राज्यों से चोरी की गई हैं। अब बाइक स्वामियों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपी शातिर चोर हैं। गिरोह के अन्य दो सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उनके पास विशेष चाबी (मास्टर चाबी) है, जिससे वे लोग अधिकतर प्रकार के लॉक खोल लेते हैं। रेकी के बाद बाइक चोरी करने के दौरान दो सदस्य आसपास में निगरानी करते हैं। चोरी की हुई बाइकों को वे लोग वन विभाग तिराहा से 500 मीटर दूर खाली प्लॉट में खड़ा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि एक माह पहले उन्होंने बाइपास रोड से भी एक बाइक चोरी की थी।