फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three including woman from Shahjahanpur died in road accidents

Bareilly News: सड़क हादसों में शाहजहांपुर की महिला समेत तीन की मौत

Fri, 11 Oct 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Three including woman from Shahjahanpur died in road accidents
बरेली। शहर में तीन जगह सड़क हादसों में महिला और आठ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव ले गए। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन


पहला हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने छह बजे पीलीभीत बाइपास पर हुआ। शाहजहांपुर के बंडा थाना के गांव टिकरी निवासी रवि सिंह अपनी मां सुमन देवी के साथ बाइक से फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। बाइपास पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हादसे में सुमन की मौत हो गई। बताते हैं कि लंबी दूरी से बाइक पर बैठकर आ रही सुमन नींद में थीं और सड़क पर गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लग गई। इस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-----
मिनी बाइपास पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
- दूसरा हादसा सुबह साढ़े आठ बजे करीब मिनी बाइपास पर हुआ। सैदपुर हॉकिंस निवासी इसरार अपने आठ साल के बच्चे हसलीन के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। हसलीन की तबियत खराब होने पर इसरार उसे दवा दिलाने ला रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हसलीन घायल हो गया। उसे नजदीक के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

गांधी उद्यान के सामने हुआ हादसातीसरा हादसा बुधवार रात गांधी उद्यान के सामने हुआ। यहां एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शांति विहार निवासी 18 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक पुत्र संजय अपने साथियों के संग बाइक से घूमने के लिए सेटेलाइट चौराहे गया था। रात करीब 12 बजे यह लोग लौटकर घर आ रहे थे। गांधी उद्यान के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने अभिषेक की बाइक को टक्कर मार दी। अभिषेक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथी बाल-बाल बच गए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed