{"_id":"5f2bc0b68ebc3e3cd518833a","slug":"three-including-father-and-daughter-died-in-a-road-accident-in-badaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
Thu, 06 Aug 2020 02:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह रानेट चौराहे के नजदीक एक पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। मृतक उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
बताते जा रहा है कि ग्राम मोहनपुर निवासी शमशेर(60), उनकी बेटी फातिमा(18) और जलालुद्दीन(20) बाइक पर किसी रिश्तेदार के घर बिसौली जा रहे थे। उस समय बाइक जलालुद्दीन चला रहा था, लेकिन तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
उनकी बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे के नजदीक पहुंची थी कि सामने आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्री समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। वहीं पिकअप कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।