फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three hundred roadways buses will be deployed for elections in Bareilly division

Bareilly News: चुनाव में जाएंगी 300 रोडवेज बसें, यात्रियों को न हो दिक्कत... इसलिए 220 के बढ़ाए जाएंगे फेरे

Mon, 29 Apr 2024 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 01:46 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में रीजन की 462 बसों को लगाया गया है। शुरुआती दो चरण में तो समस्या नहीं हुई पर तीसरे राउंड में एक साथ 300 बसों के जाने से परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
three hundred roadways buses will be deployed for elections in Bareilly division
सेटेलाइट बस अड्डे पर रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर में मतदान होना है। इससे पहले छह मई को रीजन के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और रुहेलखंड डिपो की 300 बसों को चुनाव में भेजा जाएगा। इस कमी को पूरा करने के लिए रोडवेज ने कई रूटों पर 220 बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने इस संबंध में चारों डिपो के एआरएम को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में रीजन की 462 बसों को लगाया गया है। शुरुआती दो चरण में तो समस्या नहीं हुई पर तीसरे राउंड में एक साथ 300 बसों के जाने से परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए रीजनल वर्कशॉप समेत चारों डिपो के वर्कशॉप में पुरानी बसों की कमियों को दूर किया जा रहा है। सेवा प्रबंधक ने बताया कि चुनाव में नई बसों को भेजा जा रहा है। शेष 220 बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। चारों डिपो के पास 135 अनुबंधित बसें भी हैं। जरूरत पर इनके भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। तीसरे चरण में जाने वाली बसों की वापसी अंतिम चरण के बाद होगी।
विज्ञापन


इस सप्ताह मिलेंगी 10 नई बसें
रोडवेज को इसी सप्ताह 10 और नई बसें मिल जाएंगी। मार्च में रीजन के लिए 40 नई बसों का आवंटन हुआ था। इनमें 30 बसें पहले ही मिल चुकी हैं। बाकी 10 बसों को लाने के लिए एक मई को बरेली से चालकों के दल को कानपुर भेजा जाएगा। रोडवेज के बेड़े का आधुनिकीकरण किया जा रहा है पर अब भी 20 फीसदी बसें पुरानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed