फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three girl students of class nine missing from the bareilly found in Rishikesh

Bareilly News: ऋषिकेश में मिलीं शहर से लापता तीन छात्राएं, ट्रेन से लखनऊ-दिल्ली के बीच लगाए दो चक्कर

Mon, 23 Sep 2024 07:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 07:26 AM IST
सार

बरेली से लापता हुई तीन छात्राओं ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक लखनऊ-दिल्ली के बीच दो बार ट्रेन से सफर किया। रविवार सुबह वह दिल्ली से हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थीं। वहां से अपने परिचित को कॉल किया। इससे पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। 

विज्ञापन
Three girl students of class nine missing from the bareilly found in Rishikesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बरेली शहर से लापता कक्षा नौ की तीनों छात्राएं रविवार को तीसरे दिन ऋषिकेश में मिल गईं। किला थाना पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर शाम को तीनों छात्राओं को सुपुर्दगी में ले लिया। इसके बाद पुलिस बरेली के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार से लेकर रविवार तक उन्होंने लखनऊ-दिल्ली के बीच दो बार ट्रेन से सफर किया। रविवार सुबह वह दिल्ली से हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थीं। शहर के एक इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की तीन छात्राएं शुक्रवार को कॉलेज आईं। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


लखनऊ के होटल में भी रुकी थीं छात्राएं 
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पता लगा कि छात्राएं कॉलेज से निकलने के बाद सिटी स्टेशन पहुंचीं। वहां स्कूल यूनिफार्म बदलकर लखनऊ चली गईं। उन्होंने लखनऊ के एक होटल में रात गुजारी और फिर यहां से दिल्ली चली गईं। इतना ही नहीं दिल्ली से एक बार फिर से लखनऊ और लखनऊ से एक बार फिर से शनिवार रात दिल्ली पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से तीनों छात्रों ने हरिद्वार का रुख किया। छात्राओं ने 10 हजार रुपये घरों से चोरी किए थे। एक छात्रा ने अपनी मां के सोने के टॉप्स 8,500 रुपये में बेचे थे। हरिद्वार के लक्ष्मण झूला पहुंचने के बाद रविवार सुबह अपने परिचित को किसी दूसरे नंबर से कॉल की। परिचितों और परिवार वालों के नंबर सर्विलांस पर लगे थे। 

पुलिस टीम ने उनको ट्रेस कर लिया ऋषिकेश पहुंच गई और तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं ने पूरा सफर ट्रेन से किया। वह हरिद्वार में मिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed