{"_id":"66c1d7fc40fd47b6650a2bd1","slug":"three-friends-were-crushed-by-a-loader-vehicle-in-bareilly-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रक्षाबंधन पर घर जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को लोडर वाहन ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रक्षाबंधन पर घर जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को लोडर वाहन ने रौंदा, दो की मौत
Sun, 18 Aug 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:46 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के जीरो प्वाइंट पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन दोस्तों को लोडर वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई और तीसरा गंभीर घायल हो गया। तीनों दोस्त पंजाब के लुधियाना से रक्षाबंधन पर बाइक से अपने घर सीतापुर लौट रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सीतापुर के थाना सकरन क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी विकास (22) पुत्र कौशलेंद्र, इशापुर निवासी अमित (22) पुत्र कैलाश और अर्पित समेत पांच दोस्त पंजाब के लुधियाना की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए विकास, अमित और अर्पित लुधियाना से बाइक से सीतापुर के लिए निकले थे। दो अन्य ने घर जाने के लिए ट्रेन को चुना।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12:30 बजे इनकी बाइक नेशनल हाईवे पर इंवर्टिस जीरो प्वाइंट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस ने इनको अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने विकास और अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद तीनों के परिवार वाले बरेली पहुंच गए। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक मुनेंद्र सिंह भी हिरासत में है।
विज्ञापन