फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three farmers were attacked by wolves in Bareilly

UP: बहराइच से बरेली तक भेड़ियों की दहशत, तीन किसानों पर किया हमला; वन विभाग अधिकारी बोले- जंगली कुत्ता होगा

Tue, 03 Sep 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2024 09:44 PM IST
सार

वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी का कहना है की जंगली कुत्ता रहा होगा। जांच के दौरान कहीं भी भेड़िये के पगचिह्न नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Three farmers were attacked by wolves in Bareilly
बरेली में भेड़िये ने तीन किसानों पर किया हमला - फोटो : freepik

विस्तार

बरेली के बहेड़ी स्थित मंसूरगंज गांव में दौरा नदी के पास भेड़ियों ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ने तीन भेड़ियों के देखे जाने का दावा किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को गांव गुड़वारा और मंसूरगंज के बीच बह रही दौरा नदी के पास खेत में भिंडी तोड़ रहीं मुन्नी पर भेड़िये ने हमला कर पैर में काट लिया। बचाने दौड़े पति नेम चंद को भी भेड़िये ने जख्मी कर दिया। अस्पताल जाकर दंपती ने इलाज कराया और वन विभाग को मामले की सूचना दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम को नदी के पास ही खेत में घास काट रही गांव गुड़वारा की मीना को भी भेड़िये ने काट लिया था। एक भेड़िये के बस्ती के पास पहुंच जाने पर गांव के एक युवक ने फावड़े से वार किया तो वह भाग गया। लोगों ने मंगलवार सुबह भी नदी के किनारे भेड़िया देखे जाने की बात कही है।

विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी का कहना है की जंगली कुत्ता रहा होगा। जांच के दौरान कहीं भी भेड़िये के पगचिह्न नहीं मिले हैं। सोमवार शाम से आधी रात तक ग्रामीणों के साथ जंगल में जांच की गई। मंगलवार को भी वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई भेड़िया नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed