फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three doctors will go on original posting, then there will be crisis in OPD

Bareilly News: मूल तैनाती पर जाएंगे तीन डॉक्टर, फिर होगा ओपीडी में संकट

Wed, 19 Apr 2023 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three doctors will go on original posting, then there will be crisis in OPD
बरेली। करीब तीन माह पहले महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से ओपीडी का संचालन प्रभावित हो रहा था। एक बार फिर वैसे ही हालात बनने की संभावना है। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों से इंटर्नशिप करने आए तीन डॉक्टर मूल तैनाती स्थल पर भेजे जाने हैं। लिहाजा, ओपीडी, ओटी आदि की सेवाएं अब सात डॉक्टरों के ही भरोसे है। मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमएस ने सीएमओ पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जनवरी में जिला महिला अस्पताल को उच्च स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से एनक्यूएएस यानि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाणपत्र मिला है, लेकिन डॉक्टरों की कमी से प्रभावित हो रही सेवाएं इस साल होने वाले एनक्यूएएस में प्रमाणपत्र मिलने की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। करीब तीन माह पहले डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद अस्पताल में महज छह डॉक्टर ही बचे थे। जो कई जिम्मेदारियां संभालने की वजह से ओपीडी में नहीं बैठे और काउंसलर के भरोसे ओपीडी में गर्भवतियां रहीं। इसी दौरान तीन प्रशिक्षु डॉक्टर की तैनाती से राहत मिली थी। अब इन तीनों की इंटर्नशिप पूरी हो गई है और मूल तैनाती पर भेजने की तैयारी है। डॉक्टरों की कमी से फिर पहले जैसे हालात न बने इसके लिए प्रभारी सीएमएस डॉ. पुष्पलता ने सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्रों से महिला चिकित्सक तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन



छह डॉक्टरों के भरोसे चार सौ महिलाओं का इलाज
महिला अस्पताल में डॉक्टरों के 16 पद स्वीकृत हैं। इसमें पांच स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक शामिल हैं। अस्पताल में प्रतिदिन तीन सौ की ओपीडी होती है। 15-20 प्रसव होते हैं। ऐसे में महज छह डॉक्टरों के भरोसे बेहतर सेवाएं मुहैया कराने को लेकर अस्पताल प्रशासन भी चिंतित है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि इलाज के लिए पहुंचने वाली गर्भवती और अन्य महिलाओं के इलाज में कोई दिक्कत न हो इसकी जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed