{"_id":"5f1c5e148ebc3e639241a379","slug":"three-crore-contract-of-satelite-overbridge-bareilly-news-bly414006962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के ऊपर और सर्विस रोड बनाने के लिए होगा तीन करोड़ का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के ऊपर और सर्विस रोड बनाने के लिए होगा तीन करोड़ का ठेका
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। फिलहाल दोनों ओर स्लोप (ढलान) बनाए जा रहे हैं। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ओवरब्रिज की छत का निर्माण पूरा करने के साथ ही करीब तीन करोड़ से ओवरब्रिज के ऊपर सड़क और सर्विस लेन बनाने का ठेका दिया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
सेतुु निगम ने इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कैंट और ईसाइयों की पुलिया की ओर पूरा हो गया है। चौराहे के ऊपर भी फ्लाईओवर के दोनों छोर मिलाकर उस पर छत डालने का काम चल रहा है। इसके अलावा ईसाइयों की पुलिया की तरफ स्लोप बनाने का काम चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के ऊपर सड़क और नीचे सर्विस लेन बनाने के लिए करीब तीन करोड़ का टेंडर होना है। प्रोजेक्ट अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन ओवरब्रिज के ऊपर बिजली की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के काम में लगा अड़ंगा अभी दूर नहीं हो सका है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि ओवरब्रिज पर सड़क और सर्विस लेन जल्द ही बनाई जाएगी।