{"_id":"5d2cd6718ebc3e6cc226924b","slug":"three-children-die-due-to-drown-in-pond-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, बूंदाबादी के दौरान घर से निकले थे नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, बूंदाबादी के दौरान घर से निकले थे नहाने
Tue, 16 Jul 2019 01:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू में सोमवार देर शाम तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चे बूंदाबांदी के दौरान नहाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद बरसात में खेलते-खेलते एक पब्लिक स्कूल के पीछे पहुंच गए और नहाने को तालाब में घुस गए। वहीं, उनकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार देर शाम की है। उस समय इलाके में बरसात शुरू हो गई थी। सखानू के वार्ड नंबर दो निवासी आतिक (12) पुत्र गुलाम अली, वार्ड नंबर पांच निवासी यामिर (12) पुत्र आदिल और वार्ड नंबर तीन निवासी मुहिब रजा उर्फ आशू (12) पुत्र युनुस रजा बरसात में नहाने को सखानू के 15-20 बच्चों के साथ घर से निकले थे। सभी बच्चे बरसात में खेलते-खेलते पब्लिक स्कूल के पीछे पहुंच गए। उसी स्कूल के पीछे एक बड़ा तालाब है। सभी बच्चे उसी तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान आतिक, यामिर और मुहिब डूब गए। बताते हैं कि तालाब किनारे रजीउद्दीन का घर है। उन्होंने बच्चों का शोर शराबा सुनकर लोग जुट गए।
विज्ञापन
कुछ लोग तालाब में कूद गए और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में तीनों बच्चों को तालाब से निकाला गया। आतिक और यामिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुहिब को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर तहसीलदार रामनयन सिंह और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने शवों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। बच्चों की मौत के बाद तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन