फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Bhamora smugglers arrested for supplying opium in four states

Bareilly News: चार राज्यों में अफीम सप्लाई कर रहे भमोरा के तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three Bhamora smugglers arrested for supplying opium in four states
चार राज्यों में बड़े पैमाने पर अफीम की सप्लाई कर रहे भमोरा इलाके के तीन तस्करों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि बुधवार रात अंधी पुलिया के पास दबिश देकर टीम ने भमोरा थाना क्षेत्र के भूड़ा निवासी लालाराम वर्मा, तौफीक खां और प्रेमराजपुर निवासी राकेश को पकड़ लिया। तीनों के पास मिले थैलों से कुल 1428 ग्राम अफीम बरामद हुई। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह अफीम खरीदकर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी में सप्लाई करते हैं। पकड़ी गई अफीम भी पंजाब के लुधियाना के सिंधाल चौक पर बेचने जा रहे थे, तभी गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed