फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested for duping money on the pretext of getting him a job in railways

Bareilly News: रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे 1.70 लाख रुपये, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक युवक से 1.70 लाख रुपये ठग लिए थे। 

विज्ञापन
Three accused arrested for duping money on the pretext of getting him a job in railways
ठगी के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में जालसाजों ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से 170000 रुपये ठग लिए। शातिर उसे प्रशिक्षण के बहाने कानपुर स्टेशन के पास मालगोदाम में कई दिन घुमाते रहे। इसके बाद फर्जी आईकार्ड थमा दिया। प्रेमनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को कुदेशिया पुल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


भूड़ मोहल्ला निवासी तरुण जौहरी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के निवासी अनूप सक्सेना का उनके घर आना-जाना था। अनूप ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 170000 रुपये ले लिए। फिर वह प्रशिक्षण के नाम पर तरुण को कानपुर ले गया। वहां वह लोग चार दिन तक होटल में रुके, इसका खर्चा भी तरुण से ही कराया। वहां कानपुर रेलवे स्टेशन पर रोहित और सुमित मिले। यह लोग मिलकर उसे रोज रेलवे मालगोदाम घुमाते थे। 
विज्ञापन


उसे बताते थे कि तुमको यहीं पर काम करना है, अभी तुम्हारा प्रशिक्षण चल रहा है। इन लोगों ने उन्हें रेलवे का फर्जी आईकार्ड बनाकर थमा दिया। जब वह नौकरी करने रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचा तो उसे इस धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने अनूप सक्सेना से रुपये मांगे तो वह धमकाने लगा। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तरुण की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
अनूप कुमार सक्सेना निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली 
विनीत निवासी मोहल्ला जाटवपुरा, थाना प्रेमनगर 
रोहित सिंह निवासी कृष्णा बिहार, थाना प्रेमनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed