फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threatened to rape daughter if case is not withdrawn

Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी बेटी से दुष्कर्म की धमकी

Sat, 26 Apr 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Threatened to rape daughter if case is not withdrawn
बरेली। दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बेटी से दुष्कर्म करने की धमकी दी और उनकी पिटाई भी की। सीबीगंज थाने में नई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना सीबीगंज क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसके साथ हसीन समेत चार लोगों ने दुष्कर्म कर उसे खेत में फेंक दिया था। तब उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट सीबीगंज थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। 26 अप्रैल को मुकदमे में पीड़िता के बयान होने वाले हैं। 18 अप्रैल को पीड़िता अपनी बेटी के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। रास्ते में ताहिर, निसरत और हसीन ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने और पक्ष में गवाही नहीं देने पर दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला की बेटी से भी दुष्कर्म करने की धमकी दी गई। विरोध करने पर मां-बेटी को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। सीबीगंज पुलिस रिपोर्ट लिखकर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed