फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat of terrorist attack on police establishments of Bareilly zone instructions to police stations and dial 112 to be vigilant

बरेली जोन के पुलिस प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले की आशंका, थानों और डायल 112 को सतर्क रहने के निर्देश

Thu, 20 Aug 2020 11:01 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 20 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Threat of terrorist attack on police establishments of Bareilly zone instructions to police stations and dial 112 to be vigilant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साकिब नबी
बरेली जोन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले की आशंका में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि एडीजी अविनाश चंद्र ने इसे रूटीन अलर्ट बताया है, लेकिन इस अलर्ट के बाद मुरादाबाद के आईजी ने कमांडोज के साथ मीटिंग की है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के साथ इसी रेंज में रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर भी स्थित है। डायल 112, पुलिस पिकेट से लेकर थानों व अन्य पुलिस ठिकानों पर संतरी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को खास तौर पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों से कुछ समय पहले मिले इनपुट में बरेली जोन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों व अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद एडीजी बरेली ने दोनों रेंज अफसरों और सभी पुलिस कप्तानों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था भी चेक की है। खुद एडीजी भी कुछ थानों में औचक निरीक्षण करके संतरी ड्यूटी की सतर्कता को चेक कर चुके हैं। एडीजी ने अलर्ट जारी होने की बात स्वीकार की है। 

उनका कहना है कि कोई विशिष्टि सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस को मानसिक और भौतिक रूप से तैयार रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी तरह के आतंकी हमले का जवाब देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही पुलिस को बदमाशों की ओर से अचानक होने वाले हमलों के मद्देनजर भी तैयारी करने को कहा गया है। उधर, मुरादाबाद में आईजी का कमांडोज के साथ खुद मीटिंग करना इस सतर्कता संदेश की गंभीरता को बयां कर रहा है।

बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि जोन के सभी जनपदों को आतंकी हमलों की आशंका में अलर्ट किया गया है। हालांकि ऐसे किसी हमले को लेकर कोई विशिष्ट सूचना नहीं है। लेकिन पूर्व में रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमला हो चुका है। 

इसलिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों व अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर आतंकी हमलों की दशा में उनसे निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। 


थानों पर संतरी ड्यूटी को खास तौर पर अलर्ट रहने और अधिकारियों को ऐसे हमलों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाकर उनका रिहर्सल कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पिकेट और डायल 112 को भी सतर्कता से ड्यूटी देने को कहा है। कमांडो मीटिंग और इस तरह के अलर्ट सामान्य प्रक्रिया है ताकि पुलिस मानसिक रूप से तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed