{"_id":"605e2ee88ebc3ecc5f0d11df","slug":"thousands-of-vehicles-stranded-at-hulasangra-crossing-jammed-all-day-on-lucknow-highway-again-bareilly-news-bly441970358","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-लखनऊ हाईवे : ट्रक खराब होने पर सुबह से शाम तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-लखनऊ हाईवे : ट्रक खराब होने पर सुबह से शाम तक जाम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सुबह हाईवे पर ट्रक खराब हुआ, फिर फ्लाईओवर पर टैंकर फंसा
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह बालू भरा एक ट्रक सड़क से आधा उतरकर फंस गया। इसके कुछ ही देर बाद फ्लाईओवर भी शीरे से भरा टैंकर खराब हो गया। इस वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। देर शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे।
बाजपुर से बालू भरकर तिलहर जा रहा ट्रक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के चक्कर में सड़क से आधा उतर गया और फिर फंस गया। हाईवे पर वाहनों के निकलने की जगह कम रह गई तो जाम लगना शुरू हो गया और कुछ ही देर में क्रॉसिंग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गई। करीब दो घंटे बाद जेसीबी से ट्रक को हटाया गया तो वाहन रेंगने शुरू हुए।
कुछ ही देर बाद फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर एक शीरे से भरा टैंकर खराब हो गया। सड़क के बीच टैंकर खराब होने से फिर भीषण जाम लग गया। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। शाम होते होते जाम से कुछ राहत मिल पाई। हालांकि देर रात तक हालात पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।