फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those who had given support, they also pulled their hands

Bareilly News: जिनका दिया था साथ, उन्होंने भी खींचे हाथ

Fri, 02 Jun 2023 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Those who had given support, they also pulled their hands
बरेली। आईसीएल (इमेज करियर लिमिटेड) कंपनी के मालिक आरके गोला के बुरे दिन क्या शुरू हुए, उन सफेदपोशों ने भी उससे कन्नी काट ली जिनके ऊपर वह निवेशकों की रकम लुटाता था। बरेली से बदायूं तक कई नेता, पत्रकार और प्रभावशाली लोगों की तरक्की में गोला का हाथ रहा, लेकिन अब ऐसे लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उसके साथ वाले फोटो वीडियो हटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

आईसीएल के डायरेक्टर और एडमिन डायरेक्टर गोला बंधु प्रभावशाली लोगों पर जमकर रुपये लुटाते थे। दोनों भाई नेताओं के साथ ही उनकी पत्नी व बच्चों जन्मदिन का रिकॉर्ड रखते थे और अक्सर अपने डेयरी फार्म हाउस व होटलों में जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ की पार्टी मनाते थे, ताकि उन लोगों की कृपा दोनों भाइयों पर बनी रहे। गोला बंधु समय-समय पर ग्रुप को प्रमोट करने के लिए भी पार्टियां आयोजित करते थे जिनमें अभिनेत्रियों व मॉडल्स को बुलाकर फोटो सेशन कराते थे। अब गोला बंधुओं पर कार्रवाई शुरु हुई तो पहले उसकी सिफारिश में कुछ नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन दबाव में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के बाद प्रभावशाली लोगों ने गोला से दूरी बना ली है। गोला बंधुओं के साथ पार्टी और मौज मस्ती करने वाले अब उनसे दूर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

एक पूर्व विधायक के बेटे के साथ आरके गोला का छोटा भाई एके गोला दुबई ट्रिप पर भी गया था। वह उनके साथ कई बार देखा गया है। तत्कालीन विधायक का जिले में खासा रसूख रहा है, इसलिए गोला बंधु ने उनके बेटे से दोस्ती गांठ ली और उसके लिए विदेशी ट्रिप का इंतजाम किया। निवेशक अब एके गोला और विधायक पुत्र के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर तंज कस रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक गोला बंधु राजनीति में भी हाथ आजमाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही उनके खिलाफ शिकायतें होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला ब्रदर्स मूल रूप से बदायूं के निवासी हैं। उनकी तरक्की का रास्ता बदायूं में सत्तापक्ष के संगठन से जुड़े नेताओं की गलबहियों से खुला। ब्रज प्रांत संगठन के पदाधिकारी रहे नेताओं के साथ ही बदायूं के संगठन में शीर्ष पदों पर मौजूद नेताओं से गोला की करीबी जगजाहिर रही। उनके साथ गोला के फोटो और वीडियो मुकदमे के बाद भी खूब वायरल हुए। हालांकि गोला को दलदल में फंसा देख उन सभी नेताओं ने दूरी बना ली है। बावजूद जूनियर गोला को अभी इनमें से एक नेता के संरक्षण में बताया जा रहा है जिसकी वजह से प्रेमनगर पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed