फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those responsible did not listen, now they themselves took up the responsibility of cleaning

Bareilly News: जिम्मेदारों ने सुनी नहीं, अब खुद उठाया सफाई का जिम्मा

Fri, 06 Feb 2026 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Those responsible did not listen, now they themselves took up the responsibility of cleaning
महानगर कॉलोनी में उमंग पार्ट-2 के निवासी दूसरों को भी कर रहे जागरूक
विज्ञापन

बरेली। कई वर्षों से गंदगी से जूझ रहे महानगर कॉलोनी में उमंग पार्ट-2 के निवासियों ने सुनवाई न होने पर अब खुद गंदगी के खात्मे का जिम्मा उठाया है। लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक करने के साथ ही खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की जा रही है। मामले की शिकायत एक बार फिर से नगर निगम से की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दशकों से कॉलोनी के लगभग 1600 घरों से प्रतिदिन निकलने वाला करीब 500 किग्रा कूड़ा सीधे नदी के किनारे फेंका और जलाया जा रहा है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने के साथ ही नदी के पानी को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना हैं। प्रशासन की सुस्ती को देखते हुए लोगों ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed