{"_id":"578a86a34f1c1b3c3213d773","slug":"those-mahbr-and-got-a-train-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने वालों को माह भर के लिए एक ट्रेन और मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने वालों को माह भर के लिए एक ट्रेन और मिली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्लेटफार्म का नवीनीकरण होने से 17 अगस्त से 16 सितंबर तक बाबा बर्फानी एक्सप्रेस (12469/70) बरेली होकर जम्मू जाएगी। यानी एक महीने के लिए यहां के यात्रियों को दिल्ली और जम्मू के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। अभी यह ट्रेन मुरादाबाद, सहारनपुर के रास्ते जम्मू जाती थी, लेकिन अब मुरादाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला के रास्ते जम्मू जाएगी। इसका फायदा कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। वर्तमान में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार जाती है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर स्टेशन पर एक महीने काम चलेगा। इस कारण बाबा बर्फानी एक्सप्रेस का डायवर्जन किया गया है। वर्तमान में यह कानपुर, उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते जम्मू जाती है। अब कानपुर, उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला के रास्ते जम्मू जाएगी। उन्होंने बताया कि ओखा एक्सप्रेस को सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा दिया जा रहा है। ट्रेन का नंबर एक अक्तूबर से 19569/70 के बजाय 22969/70 हो जाएगा।
विज्ञापन