फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This time Navratri will be of eight days, mother will come riding in a doli

इस बार आठ दिन के होंगे नवरात्र , डोली में सवार होकर आएंगी मां

Tue, 05 Oct 2021 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
This time Navratri will be of eight days, mother will come riding in a doli
MAA DURGA DEVI - फोटो : amar ujala

मां चंद्रघंटा और मां कुष्मांडा की पूजा एक ही दिन होगी

विज्ञापन
बरेली। शारदीय नवरात्र इस बार नौ दिन के बजाय आठ दिन के होंगे। नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस बार मां चंद्रघंटा और कूष्मांडा की पूजा एक ही दिन होगी। शारदीय नवरात्र सात अक्तूबर से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चलेंगे। 15 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्र इस बार चूंकि बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहे हैं, इसलिए मां डोली में सवार होकर आएंगी।

यश, वैभव, धन-संपदा में वृद्धि करेंगी मां

देवी पुराण में बताया गया है कि सोमवार या रविवार के दिन नवरात्र का शुभारंभ होने पर महामाई हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार और मंगलवार को शुभारंभ होने पर मां का वाहन अश्व रहता है। नवरात्र के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को प्रारंभ होने पर मां डोली में सवार होकर आती हैं। इस बार चूंकि नवरात्र बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहे हैं, इसलिए मां डोली पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि माता जब डोली में सवार होकर आती हैं तो यश, वैभव, धन-संपदा में वृद्धि करती हैं। नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है, इसलिए भक्तों को साधना, साहस और संतोष प्राप्त होगा।
विज्ञापन

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ देवी मां की पूजा शुरू होगी। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें। सात अक्तूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:17 मिनट से 7:07 मिनट तक है। इस मुहूर्त में घट स्थापना शुभकारी और मंगलकारी रहेगी। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:31 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed