{"_id":"58efd4d64f1c1bbc7fcf77d9","slug":"this-development-building-is-right-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये विकास भवन तो राइट टाइम हो गया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये विकास भवन तो राइट टाइम हो गया!
बरेली।
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
This development building is right time!
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुरानी कहावत है कि ‘मनुज बली नहिं होत है, समय होत बलवान’। पहले अफसर और कर्मचारी सुबह 10 के बजाय 11 बजे तक दफ्तर पहुंचते थे और फिर गायब भी हो जाते थे। शनिवार को हाफ ड्यूटी कर लंच के बाद वापस नहीं लौटते थे। वही अफसर लंच और कर्मचारी लंच टाइम पर भी अपनी सीट पर मौजूद मिल रहे हैं। आज कल सब राइट टाइम हैं
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवकाश (14 अप्रैल) से एक दिन पहले अपराह्न एक बजे से 2.30 बजे तक विकास भवन के दफ्तरों का हाल अमर उजाला ने लिया। सवा बजे सीडीओ शिवसहाय अवस्थी मीटिंग लेकर जा चुके थे। 1.50 बजे डीपीआरओ विनय कुमार एडीओ और पंचायत सचिवों की मीटिंग लेकर शौचालय की प्रगति पूछ रहे थे। डीआरडीए में पीडी साहित्य प्रकाश नहीं थे लेकिन उनके कर्मचारी काम निपटाने में लगे थे। डीडीओ 1.52 बजे अपने कक्ष में थे। लंच टाइम पर भी उनका स्टाफ मुस्तैद था। दो बजे पशुपालन विभाग में सीवीओ डा. विनोद कुमार अपने स्टाफ को टीकाकरण अभियान में कोताही न बरतने के निर्देश देने में लगे थे। सहकारिता विभाग में भी चहल पहल थी। समाज कल्याण अधिकारी एसके राय पेंशन की समीक्षा करने के बाद डीएम की मीटिंग की तैयारी में लगे थे। अक्सर अनुपस्थित रहने वाले आरईएस एक्सईएन मोहम्मद अकरम भी सीट पर थे। बाहर से आए फरियादियों के बैठने के लिए विकास भवन में 27 नई कुर्सियां और 15 बेंचें लगवाई गई हैं। कर्मचारी नेता हरीश गंगवार के अनुसार नई सरकार आने के बाद लिपिक वर्ग फाइलों का रखरखाव करने के अलावा अपनी कर्सी और मेज खुद साफ करता है क्योंकि चतुर्थ श्रेणी स्टाफ कम है। विकास भवन का प्रत्येक दफ्तर सुबह 10 बजे से पहले थर्ड फ्लोर तक साफ हो जाता है। सीडीओ ने विकास भवन गेट पर बैनर लिखकर टंगवाया है कि पान मसाला, गुटखा आदि की गंदगी न फैलाएं। अन्यथा दंड और जुर्माने के भागीदार होंगे।
सरकारी दफ्तरों में साफ सफाई, स्टाफ के टाइम से आने और अनुशासन के अलावा काम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ
विज्ञापन
गन्ना और बीडीए दफ्तर हाईटेक
गन्ना दफ्तर हाईटेक हो चुका है। गुरुवार को यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। इससे दफ्तर में आने जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्य ने बताया कि अगले चरण में कुछ और कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे वह अपने कक्ष में बैठकर देख सकेंगे कि कौन कर्मचारी काम कर रहे हैं और कौन से खाली बैठकर गप्पें हांक रहे हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। बीडीए में बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम शुरू हो गया।