फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Third round of counseling for B.Tech admission today.

Bareilly News: बीटेक में प्रवेश के लिए तीसरे दौर की काउंसलिंग आज

Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Third round of counseling for B.Tech admission today.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक (यूनिवर्सिटी कैंपस) में प्रवेश को लेकर तीसरे दौर की काउंसलिंग का नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने 15 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, वे पहले और दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद बची हुई रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

काउंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में जेईई मेन्स रैंक के अंतर्गत आने वाले सभी रैंक के अभ्यर्थी और पहले व दूसरे दौर की काउंसलिंग से छूटे हुए छात्र भाग लेंगे। इनके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह नौ से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। दूसरे सत्र में 10+2 मेरिट के आधार पर पंजीकृत सभी अभ्यर्थी और शुरुआती दोनों चरणों से छूटे हुए छात्र शामिल होंगे। इन्हें दोपहर एक से दो बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की भी होगी काउंसलिंग
फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आज काउंसलिंग की जाएगी। सुबह नौ से 10 बजे के बीच विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में होने वाली काउंसलिंग में जेईईसीयूपी या 10वीं की मेरिट के आधार पर सभी पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 30,350 रुपये (जिसमें 25,000 रुपये फीस, 5,000 रुपये रिफंडेबल कॉशन मनी, 300 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 50 रुपये स्पोर्ट्स फीस शामिल है) का भुगतान करना होगा। यह भुगतान फाइनेंस ऑफिसर, एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली के पक्ष में बने डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें काउंसलिंग के समय केवल 5,350 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन भुगतान करना होगा। हालांकि, इन छात्रों को यूपी सरकार से स्कॉलरशिप मिलने के बाद 25,000 रुपये की शैक्षणिक फीस जमा करनी होगी और स्कॉलरशिप न मिलने की स्थिति में यह फीस सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने से पहले स्वयं जमा करनी होगी।
बीटेक सेकंड ईयर में लैटरल एंट्री के लिए भी आज मौका
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश को लेकर तीसरे चरण की काउंसलिंग का नोटिस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 15 जुलाई या उससे पहले विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था, वे इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में आयोजित की जाएगी। यहां पहुंचने का समय दोपहर एक से दो बजे तक तय किया गया है। यह प्रवेश पूरी तरह से सीयूईटी स्कोर और डिप्लोमा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट और उत्तर प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के तहत किया जाएगा।
इस चरण में केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की खाली सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। काउंसलिंग के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी दो सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी लानी होगी। आवश्यक दस्तावेजों में ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी, सभी अंकपत्र और प्रमाणपत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो और सीएमओ की ओर से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट शामिल हैं।

एमटेक में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक (यूनिवर्सिटी कैंपस) में प्रवेश के लिए संशोधित काउंसलिंग नोटिस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 15 जुलाई तक विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, काउंसलिंग का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह नौ से 10 बजे तक तय किया गया है। सभी संबंधित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू किया जाएगा। सबसे पहले गेट मेरिट को वरीयता दी जाएगी और सीटें खाली रहने की स्थिति में बीटेक, बीई, एमसीए या एमएससी की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed