फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thinking shopping will be forgotten or not

सोच समझकर करें खरीदारी वरना हो जाएंगे फेल

Sun, 31 Dec 2017 02:25 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 31 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Thinking shopping will be forgotten or not
सेल का ख्‍ाेल

विज्ञापन
बाजार में इन दिनों सेल पर जोर है। रेडीमेड से लेकर कई ट्रेड में 10 से 70 फीसदी तक की छूट चल रही है। खासकर गारमेंट बाजार में अधिकतर ब्रांडेड शोरूम सेल की वजह से भरे दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला टीम ने भी इन शोरूम में सेल के खेल को समझा-परखा और जानकारों से बात की। तब निचोड़ निकला कि सेल में हर तरह का सामान है। अब आपकी समझ और नजर पर निर्भर है कि फायदा आप उठाएंगे या शोरूम मालिक। कुल मिलाकर आपकी समझदारी पर ही निर्भर है कि खरीदारी में आप सेल का फायदा उठा सके या नहीं। 
खरीदारी करने के लिए समझदारी जरूरी है। अगर आप जरा भी चूके तो आपकी जेब कटना तय है। जरूरी नहीं है कि गारमेंट बाजार की हर ग्राहक को जानकारी हो। सर्दी के मौसम में नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड पर छूट से बाजार में गर्मी है। बेशुमार कलेक्शन और छूट के जरिये शोरूम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। कहीं 10 फीसदी छूट है तो कहीं 50 फीसदी। कहीं-कहीं तो 70 फीसदी तक छूट के नाम पर माल बेचा जा रहा है। लगभग हर शोरूम में भीड़भाड़ है। सिविल लाइंस हो या फिर राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सभी जगह ग्राहक उमड़ रहे हैं। कैंट के बीआई बाजार में भी गहमागहमी है। नगर निगम गेट पर तिब्बती बाजार भी व्यस्त है। ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड शोरूम में बाहर छूट के बैनर और बोर्ड लगे हुए हैं। इन्हें देखकर शोरूम में आने वाले ग्राहकों को जरूरी नहीं कि अपनी पसंद का माल मिल जाए। 
विज्ञापन


हजम नहीं हो रही 70 फीसदी छूट 
50 से 70 फीसदी की छूट मुश्किल से हजम होने वाली है। इतनी बड़ी छूट का प्रचार देखकर लोग शोरूम में पहुंचते हैं तो उन्हें मायूसी ही हाथ आती है। कभी साइज तो कभी रंग आड़े आ जाता है। कई ब्रांडेड कपड़ों में तो नुक्स निकल आता है। कारोबारी बताते हैं कि सेल में छूट देने के खेल में कई ब्रांडेड कंपनियां धराशायी हो चुकी हैं। गारंटी के नाम पर खरीदे गए महंगे कपड़े की शिकायत सुनने वाले दुकानदाराें ने कंपनी ही बदल दी। ज्यादातर शिकायत रंग उतरने और कपड़ों के सिकुड़ जाने की होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर छूट और अंदर कुछ और 
सिविल लाइंस और अयूब खां चौराहे के आसपास कई शोरूम में बाहर तो छूट के बड़े बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन जब अंदर जाते हैं तो पता चलता है कि छूट का प्रचार भ्रामक था। पसंद के कपड़ों पर छूट ही नहीं हैं। उसे फ्रेश अराइवल के नाम पर बेचा जा रहा है। वहीं 50 फीसदी छूट का विज्ञापन देकर 20 फीसदी छूट एंड सीजन के नाम पर दी जा रही है। 50 फीसदी छूट लो क्वालिटी के कपड़ों पर दे रहे हैं।   
हर साल बढ़ रहा है कारोबार 
आर्थिक जानकारों के मुताबिक पिछले साल सेल के दौरान बरेली में ही करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार सर्दी के सीजन में हुआ था। गर्मी में यह कारोबार और बढ़ जाता है क्योंकि उसमें कपड़ों खरीदने की संख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा वेडिंग सीजन और अन्य समारोह के लिए भी अलग से खरीदारी होती है। 



सेल का इंतजार तो रहता है लेकिन काफी एहतियात भी बरतनी पड़ती है। कई बार तो ब्रांडेड शोरूम से भी निराश होकर लौटना पड़ता है।- मुदस्सिर
ब्रांडेड शोरूम छूट देते हैं लेकिन हर बार निराशा ही होती है। कभी- कभी तो दाम इतने अधिक होते हैं कि छूट से भी फर्क नहीं पड़ता। - गौहर खान



इस बार ग्राहकों की आमद उम्मीद से ज्यादा है। वे भी मानते हैं वास्तविक छूट देने वाली कंपनियां सही माल दे रही हैं। तमाम ग्राहक छूट का इंतजार करते हैं।- नरेंद्र गुप्ता, गारमेंट कारोबारी 

सर्दियाें में गर्म कपड़ों के साथ वेडिंग सीजन के चलते बाजार में छूट के ऑफर चल रहे हैं। ग्राहकों को ऑफर सीजन में सावधानी से खरीदारी की जरूरत है। - अनुपम कपूर, होलसेल कारोबारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed