फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thinking and understanding ability is decreasing due to AI

Bareilly News: एआई से कम हो रही सोचने-समझने की क्षमता

Fri, 06 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Thinking and understanding ability is decreasing due to AI
बरेली। एआई बच्चों के सोचने और समझने की क्षमता को कम कर रहा है। इस पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। यह बातें बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से ''''एनवायरमेंटल इश्यूज एंड चैलेंज इन द 21 वीं सेंचुरी'''' विषय पर एमएड सभागार में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण चेतना के प्रसार के लिए आयोजन की सराहना की। कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों में जागरूकता और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ती है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ की ओर ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता देहरादून से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्रदूषकों के निष्कर्षण के लिए पादप आधारित नैनो-सामग्री का विकास व उनके निर्माणित वेटलैंड्स में दक्षता का मूल्यांकन विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. पुनीत खरे ने बताया कि माइक्रो प्लास्टिक आज के समय में उभरते हुए गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषकों में से एक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

250 शोधकर्ताओं ने प्रस्तुत किए शोधपत्र
संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन) में किया गया। इसमें 250 शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed