फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Think of tomorrow .... Think of water and keep the logo .

कल की सोचो जल की सोचो.... लोगो लगाएं...

Thu, 26 May 2016 02:16 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 26 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने इस बार भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर ये भविष्यवाणी सच साबित हुई तो शहर किला ओवरीब्रिज से मिनी बाईपास और बाकरगंज होकर निकलने वाली निर्जीव सी किला नदी बड़ी मुसीबत का सबब बन सकती है। किला नदी की जमीन पर कब्जे होने से ये नाले में तब्दील हो चुकी है। सैदपुर हाकिंस में बने अवैध पुल की वजह से नदी जाम है। अगर मानसूनी बारिश में किला नदी को गुस्सा आया तो क्या होगा। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के बरीबरा डैम से निकली देवरनियां नदी (बरेली में इसे किला नदी के नाम से जानते हैं) बहेड़ी में राही नवादा, धुनैया, बिहारीपुर गांवों से होते हुए भोजीपुरा एसआरएमएस के पीछे से होते हुए पूरब दिशा में बह्रकर मिनीबाईपास से होकर किला पर निकलती है। दो दशक पहले तक नदी की चौड़ाई 60 फुट से अधिक थी। जगह-जगह नदी की जमीन पर कब्जे होने से ये चौड़ाई घटकर 15 फुट से भी कम रह गई। सैदपुर हाकिंस में नदी पार बिल्डर प्लाटिंग कर रहे हैं। इसके लिए बिल्डर ने कालोनी वालों से मिलकर अनाधिकृत तरीके से नदी पर पुल बना रखा है। यहां पानी कम है। नदी के अंदर बड़ी-बड़ी घास उगी खड़ी है जिससे नदी का बहाव थम सा गया है। थोड़ा आगे चलकर नदी के किनारे तक लोगों ने मकान बना लिए हैं। किला ओवरब्रिज से पहले तक नदी पूरी तरह सिकुड़ गई है। मिनी बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप और अस्पताल के पीछे नदी की जमीन पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। यहां नदी किनारे धोबीघाट के लिए 11 बीघे जमीन छोड़ी गई थी। इस पर भी आए दिन कब्जा होने की शिकायतें होती रहती हैं। आनंद विहार कालोनी से बाकरगंज तक नदी के किनारे पहले ही बड़ी संख्या में मकान बन चुके हैं। यहां वर्तमान में भी  निर्माण  चल रहा है। इस इलाके में आस-पास की जमीन पर अनाधिकृत कब्जा होने से नदी का बहाव पूरी तरह बंद है। बाकरगंज में नदी की चौड़ाई दो तिहाई से भी कम हो गई है। किला नदी बाकरगंज से आगे ऊंचा गांव में जाकर रामगंगा में मिलती है। 
विज्ञापन

... तो तिहाई शहर में मचेगी तबाही  
पिछले पांच साल में मानसूनी बारिश सामान्य से काफी कम हो रही है। मौसम विभाग की भारी बारिश होने की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो किला नदी कुदेशिया फाटक, किला ओवरब्रिज, मिनीबाईपास, बाकरगंज समेत लगभग एक  इलाके में भारी तबाही मचाएगी क्योंकि इन इलाकों में नदी की जमीन पर अतिक्रमण करके बड़ी संख्या में मकान बनाए गए हैं। लंबे समय से नदी की सफाई न होने से पानी का बहाव रुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नदी की जमीन पर बिल्डर अवैध कब्जे कर रहे हैं। मिनी बाईपास और सैदपुर हाकिंस में नदी बची ही कहां है। शहर के अंदर किला नदी नाला बन चुकी है। कब्जेदारों का बस चले तो वह नदी के अंदर मकान बना दें। अवैध पुल से नदी का बहाव रुका है। भारी बारिश होने पर ये बहुत खतरनाक हो सकता है।’ मनीषा सक्सेना, पार्षद  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed