फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Things have not improved even after ADG's visit, yet huge jam at Chaupula intersection .. Traffic police battered

एडीजी के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात, चौपुला चौराहे पर फिर भीषण जाम.. ट्रैफिक पुलिस पस्त

Mon, 21 Sep 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Things have not improved even after ADG's visit, yet huge jam at Chaupula intersection .. Traffic police battered
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ से बिगड़े हालात
विज्ञापन

साइड लेन पर काम से अवरुद्ध हुआ ट्रैफिक, रामगंगा पुल पर भी लगा जाम

बरेली। एडीजी के निर्देशों के बाद भी ट्रैफिक पुलिस चौपुला पुल पर जाम खत्म करने का कोई इंतजाम नहीं कर सकी है। रविवार को यहां लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ी तो चौराहे पर फिर भीषण जाम लग गया। रामगंगा पुल पर भी ट्रक खराब होने से काफी देर जाम लगा रहा।
रविवार को लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी की परीक्षा थी। इस वजह से सुबह ही चौपुला चौराहे पर वाहनों की आवाजाही आम दिनों की अपेक्षा बढ़ गई। साथ ही साइड लेन का समतलीकरण भी किया जा रहा है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार जब थमी तो चौपुला चौराहा जाम से जूझने लगा। ऑटो-टेंपो वालों ने इधर-उधर से वाहन फंसाए तो स्थिति और विकराल होने लगी। इसके चलते सुबह आठ बजे यहां जाम की स्थिति बनी तो दोपहर तक उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका। भीषण गर्मी के बीच वाहनों में फंसे लोग परेशान होते रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान कुछ वाहन हटवाकर जाम खुलवाने की कोशिश करते तो ऑटो-टेंपो वाले बीच में घुसकर फिर जाम लगा देते।
विज्ञापन

वहीं, रामगंगा पुल पर एक ट्रक खराब होकर वहीं खड़ा हो गया। इस वजह से दोनों ओर का यातायात ठहरने लगा और पुल पर जाम लग गया। करीब घंटे भर बाद रामगंगा चौकी की पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया, तब यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपुला पर जाम की समस्या के निदान के लिए साइड लेन का समतलीकरण कराया जा रहा है। यह काम पूरा होने पर दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी। रविवार को इसी वजह से कुछ देर को जाम की समस्या बनी। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed