फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves targeted four houses in one night

Bareilly News: एक ही रात में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना

Sun, 28 May 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted four houses in one night
देवरनियां। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव गुना हटटू और गौंटिया में चार घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रूपये की कीमत के जेवरात और अन्य सामान समेट ले गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना देवरनियां इलाके मे पिछले 15 दिनों से अलग-अलग गांवों मे लगातार चोरियां हो रही हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस इन पर पर्दा डाल रही है। इसके चलते चोरों के हौसलें बुलंद हैं। शुक्रवार की रात गांव गुना हटटू और गौंटिया के चार घरों से चोर सामान समेट ले गए। गुनाह हटटू निवासी विनोद कुमार ने बताया कि चोर 65 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवरात और किराने की दुकान का सामान चोरी कर ले गए। विनोद अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। इसके अलावा शाकिर उर्फ लाला के यहां से जेवर व नकदी सहित चालीस हजार का समान और भूरे के घर से झुमकी, अंगुठी, पायल समेत दस हजार नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गौंटिया निवासी सरदार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात के समय घर में घुसे चोर दो लाख रुपये कीमत के सोने ओर चांदी के जेवरात और 30 हजार की नकदी समेट ले गए। सूचना पर पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में जब सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मोबाइल चोरी के दो आरोपी पकड़े
सेंथल। बरातघरों से मोबाइल चोरी कर बेचने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ग्रेम निवासी देवेश और सिंथरा निवासी सज्जाद बताया। आरोपियों ने बताया कि वह बरातों में बैंड बजाने का काम करते हैं। मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर लेते थे। हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed