{"_id":"68fe95e7dcac364ff20cb084","slug":"thieves-target-teachers-locked-house-bareilly-news-c-4-vns1074-753173-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के त्रिलोक विहार में आबादी के बीच स्थित शिक्षक के बंद मकान में चोरों ने घुसकर घरेलू सामान और जेवर चोरी कर लिया। लौटने पर जानकारी होने के बाद मकान मालिक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
त्रिलोक विहार निवासी सुभाष बाबू शिक्षक हैं। उन्होंने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि 20 अक्तूबर को दीपावली की छुट्टी पड़ने पर परिवार के साथ अपने गांव गए थे। 25 अक्तूबर को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो घर में से पानी का जेट, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और दो गैस सिलिंडर गायब थे।
खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई है वह कॉलोनी के बीच में है। ऐसे में चोरी में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। ब्यूरो