{"_id":"5f14a43a8ebc3e63b511e607","slug":"thief-arrested-for-stealing-terror-by-sabotaging-uttarakhand-bareilly-news-bly413255756","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के साथ तोड़फोड़ करके उत्तराखंड तक दहशत फैलाने वाला चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के साथ तोड़फोड़ करके उत्तराखंड तक दहशत फैलाने वाला चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी नदीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांच थानों के तमाम इलाकों की चोरियां कीं कबूल, जेल गया
विज्ञापन
पूछताछ करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस, सात मामलों का खुलासा
बरेली। चोरी के साथ तोड़फोड़ करने के अलग स्टाइल से शहर भर में दहशत फैलाने वाले शातिर नदीम को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उसने शहर के पांच थानों के तमाम इलाकों के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी वारदातें करना कबूल किया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर रविवार को उत्तराखंड पुलिस भी थाना बारादरी में उससे पूछताछ करने पहुंची। पुलिस ने नदीम से चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ कैश भी बरामद किया है। अब उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
कुछ समय पहले चोरियाें के साथ भारी तोड़फोड़ की घटनाओं ने शहर में दहशत फैला दी थी। दो दिन पहले बारादरी इलाके के गंगापुर चौराहे पर चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश पकड़ा गया तो इन घटनाओं का भी खुलासा हो गया। चोरी की बाइक गंगापुर के ही एक अकाउंटेंट की थी जो उसी दिन मॉडल टाउन से चोरी हुई थी। इसे चुराने वाला बदमाश हजियापुर का नदीम निकला जो मूल रूप से शाहजहांपुर का निवासी है लेकिन यहां एक साथी की ससुराल में रह रहा था। उसने यहां अपना गैंग भी बना रखा था।
विज्ञापन
नदीम ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि 26-27 फरवरी की रात रहपुरा रोड से लेकर प्रेमनगर और किला तक गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ चोरियां उसी के गैंग ने की थीं। कोतवाली के कटरा मानराय में हार्डवेयर शॉप में चोरी के साथ कई और चोरियां करना भी उसने कबूला। नदीम की गिरफ्तारी की खबर पर उत्तराखंड पुलिस भी थाने पहुंची। दरअसल इज्जतनगर में वारदात के बाद वह साथियों के साथ रुद्रपुर भाग गया था। वहां भी उसने ऐसी ही घटनाएं की थीं। वहां उसके साथी बदमाश उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे लेकिन वह भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत नाम बताकर करता रहा गुमराह
गंगापुर चौराहे पर नशे की हालत में चोरी की बाइक के साथ पकड़े जाने के बाद थाने में लगातार उससे पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, नदीम दो दिनों तक उन्हें गलत नाम पता बताकर गुमराह करता रहा। कभी खुद को मुरादाबाद तो कभी रामपुर या किसी और शहर का बताता रहा। छानबीन के बाद उसकी असल पहचान सामने आ सकी।
विज्ञापन
पूछताछ करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस, सात मामलों का खुलासा बरेली। चोरी के साथ तोड़फोड़ करने के अलग स्टाइल से शहर भर में दहशत फैलाने वाले शातिर नदीम को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उसने शहर के पांच थानों के तमाम इलाकों के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी वारदातें करना कबूल किया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर रविवार को उत्तराखंड पुलिस भी थाना बारादरी में उससे पूछताछ करने पहुंची। पुलिस ने नदीम से चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ कैश भी बरामद किया है। अब उसके साथियों की तलाश की जा रही है।