फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two prisoners escaped from the lockup window in Bareilly

Bareilly: हवालात में बंद थे 61 बंदी, गिनती में दो निकले कम; पुलिस को चकमा देकर ऐसे फरार हुए बंदी

Sat, 24 Feb 2024 02:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

सदर हवालात की पिछली खिड़की के सरिया काटकर शुक्रवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी फरार हो गए थे। दोनों बंदी खिड़की का सरिया काटकर हवालात से भागे थे। पुलिस ने  मौके से आधा ब्लेड बरामद किया है। 

विज्ञापन
Two prisoners escaped from the lockup window in Bareilly
गैंगस्टर सचिन सैनी और हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोर्ट परिसर की सदर हवालात से हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी यूं ही नहीं फरार हो गए। इसके लिए वह पिछली कई तारीखों से तैयारी कर रहे थे। साथी बंदियों ने भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से उनकी मदद की। बता दें कि सदर हवालात की पिछली खिड़की के सरिया काटकर शुक्रवार शाम दोनों बंदी फरार हो गए थे। पुलिस तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


बंदियों के फरार होने के बाद अधिकारियों ने हवालात का मुआयना किया तो मौके पर हेक्सा ब्लेड (हैंडल वाली आरी) का आधा टुकड़ा मिला। जांच का विषय है कि यह टुकड़ा इनके पास आखिर कहां से आया। वह इसे जेल से लेकर आए या फिर पुलिस की मेहरबानी से मुलाकात के दौरान किसी परिचित ने उन्हें पकड़ा दिया। खिड़की की दिशा में पेड़ की एक डाल टूटी मिली, इससे लगा कि पेड़ के सहारे वह दीवार फांद गए होंगे। 
विज्ञापन


हवालात में जब सचिन और अंकित सरिया काट रहे थे तो 59 और बंदी मौजूद थे। हवालात के गेट पर ताला लगाकर दरोगा और सिपाही बातों में मशगूल थे। ऊंचाई पर लगी खिड़की का सरिया काटना और इसमें होकर भागना आसान नहीं था, लेकिन बाकी बंदियों की मदद से आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली का चर्चित हिस्ट्रीशीटर है अंकित 
अंकित यादव कोतवाली का चर्चित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट के 47 मुकदमे कोतवाली सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। वर्ष 2020 में उस पर गैंगस्टर लगाया गया था।     

उसी के मुकदमे के सिलसिले में ट्रायल के दौरान उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था और पुलिस ने जेल भेजा था। वहीं सचिन सैनी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज है। उसके खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। फरारी के बाद पुलिस की टीमें इनके रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कोर्ट परिसर की सदर हवालात की दो सरिया काटकर दो बंदी फरार हुए हैं। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओजी समेत चार टीम लगाकर उनकी तलाश की जा रही है। तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed