फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They are crazy but not rainy

तरसा रहे हैं बदरा लेकिन बरस नहीं रहे 

Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
They are crazy but not rainy
तरसा रहे हैं बदरा लेकिन बरस नहीं रहे  - फोटो : तरसा रहे हैं बदरा लेकिन बरस नहीं रहे 
मौसम विभाग की संभावना को सही माने या बरेली और उसके आसपास बन रही परिस्थिति को। पिछले एक सप्ताह में चार बार मौसम विभाग ने अपने उपकरणों और रडार के आधार पर बताया है कि बरेली में बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन एक दिन भी बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके चलते गर्मी बढ़ गई है। दिन का तापमान तो 40 डिग्री के करीब तो पहुंच ही गया है न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री पर बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक फिर बारिश के अनुमान जताए गए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक इसको लेकर गंभीर इसलिए नहीं है क्याेंकि इसका कारण आसपास का पर्यावरण और माहौल बताया जा रहा है। जिस तरह बारिश कुछ एक स्थानाें पर बरसकर बंद हो रही है उसको लेकर मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि इसके कई कारण हैं। लेकिन एक आम कारण जो सभी लोग समझ सकते हैं वह है कंक्रीट का तेजी से बढ़ना और पेड़ कम होना। मौसम विभाग के लगातार संभावना जताए जाने पर भी बारिश न होने पर वैज्ञानिक बताते हैं कि कुछ क्षेत्रों में बारिश हो जाती है जबकि कुछ में नहीं। ऐसे में पूर्वानुमान उन स्थानाें के लिए सही और दूसरे स्थानाें के लिए गलत साबित हो जाता है। लेकिन अब दो से तीन दिन में अच्छी बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगर बारिश होती है तो इसमें पांच से छह डिग्री की कमी आएगी। 
विज्ञापन

बारिश अब लोकलाइज हो गई है। पहले की तरह 500- 600 किलोमीटर पर एक साथ नहीं होती, अब एक ही शहर में दो स्थानाें पर बारिश होती है जबकि तीसरे स्थान पर नहीं। इसके कई कारण हैं। वैसे बरेली व आसपास के इलाकाें में अगले दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में बादल सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन

डॉ. जेपी गुप्ता, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed