{"_id":"67833777c4cc9d982e02acae","slug":"there-will-be-no-entry-of-e-rickshaws-on-various-routes-of-the-town-bareilly-news-c-4-1-bly1039-559597-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्बे के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शों की होगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्बे के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शों की होगी नो एंट्री
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर लग रहे जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। इसके लिए बरेली बस अड्डा, बहेड़ी बस अड्डा व बिलासपुर अड्डा से कस्बे के मेन रोड पर ई-रिक्शों की नो एंट्री रहेगी।
कस्बा व थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर ई-रिक्शों की नो एंट्री होगी। यदि कोई ई-रिक्शा अंदर होकर निकलता पाया गया तो उसे सीज कर दिया जाएगा। सिर्फ व्यापारियों का सामान लाने व ले जाने और मरीजो को छूट रहेगी।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। एक कैमरे का फोकस रोड की तरफ करें ताकि पूर्ण रूप से सुरक्षा हो सके। कहा कि एक सीसीटीवी कैमरा का फोकस सड़क की तरफ जरूर हो और दुकान में संदिग्ध व्यक्ति के आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक ने अतिक्रमण की समस्या को लेकर सभी व्यापारियों से अपनी दुकानों के आगे सामान न रखने की सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामप्रकाश गुप्ता, त्रिमल सिंह राठौर, राज कुमार वर्मा, रामौतार मौर्य, गौरव रस्तोगी, वकील अहमद, राजीव गुप्ता आदि सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।